शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बेतिया के द्वारा बैरिया अंचल क्षेत्र के दक्षिणी पत्जीर्वा पंचायत अंतर्गत रन्हा बिनटोली,वार्ड नंबर 12,13 में हुई आगलगी की घटना से 85 पीड़ित परिवारों में,तिरपाल, हाइजीन किट,सुखा राशन आदि का वितरण किया गया।दो दिन पहलेअगलगी की घटना होने के कारण वितरण कार्यक्रम किया गया,जिसका नेतृत्व चेयरमैन, डॉ.सुशील प्रसाद चौधरी,संयुक्त सचिव, जगदेव प्रसाद,आपदा राहत समिति के सह संयोजक,अमर यादव,प्रबंध समिति सदस्य, रेमी पीटर हेनरी,सत्येन्द्र शरण ने संवाददाता को बताया कि अग्नि पीड़ितों की संख्या अधिक होने के कारण कल ही राज्य मुख्यालय पटना से राहत सामग्री मंगवाई गई है।पीड़ित परिवारों के प्रति रेड क्रॉस संवेदना प्रकट करता है।रेड क्रॉस सदस्यों नेआमजन से अपील की है कि मौसम को देखते हुएआपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का शत प्रतिशतअनुपालन जरूरी है।आग से बचाव की जानकारी, जागरूकता अत्यंतआवश्यक है।मौके पर सहयोगी,चंदन कुमार यादव, उप प्रमुख,तसौवर हुसैन, बिनोद यादव,प्रभु साह,नूर आलमआदि उपस्थित थे। जोखू यादव,डोमा यादव,प्रभु मुखिया,शंभू मुखिया,रुदल भगत,बिनोद भगत,झापस मियां सहित सभी लाभार्थी परिवारों ने रेड क्रॉस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.