रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय
दुबहर, बलिया। स्थानीय क्षेत्र के नगवा गांव में नवनिर्मित कोसलेश सदन, श्रीराम-जानकी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्य मंगलवार की देर शाम वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। आचार्य डा. गणेश जी पाठक महाराज ने विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन कर संपन्न कराया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान की जागरण आरती, श्रृंगार आरती, अभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्य डा.गणेश जी पाठक ने कहा कि पूर्व के कई जन्मों के पुण्य का उदय होता है, तब रामकाज करने का सौभाग्य मिलता है। मंदिर निर्माण कराने से संस्कृति की रक्षा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन में संस्कारों का प्रादुर्भाव भी होता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मंदिर निर्माण कर्ता धीरेंद्र पाठक, घनश्याम तिवारी, विमल पाठक, अजीत पाठक, जवाहर लाल पाठक, मनोज पाठक आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.