शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बसवरीय मोहल्ला के एक युवक,अशरफआलम ने देश के सबसे ऊंचे पहाड़ कंचनजंघा पर तिरंगा फहरा कर नगरवासियों को इतराने का मौका दिया,इस सफलता पर पूरे जिलावासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उक्त युवक बीपीएससी 67वें परीक्षा में सफल हो कर गोपालगंज में रूरल डेवलपमेंटऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे। उक्त युवक,नगर निगम के पूर्व उपसभापति,मोहम्मद कयूम अंसारी के छोटे भाई,अशरफ आलम ने अपने 28 साथियों के टीम कीअगवाई करते हुए - 20 डिग्री के टेंपरेचर पर कंचनजंघा की 16 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.