Tranding

जिला के पांच युवक को सीतामढ़ी जिला पुलिस ने एटीएम,डेबिट कार्ड, मोबाइल,लैपटॉप के साथ किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

सीतामढ़ी जिला के पुलिस कप्तान,मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर ठगी करने वाले बेतिया के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना के सिसवा बसंतपुर निवासी,दीनानाथ प्रसाद के पुत्र,अमन दीप राज,लौरिया थाना क्षेत्र के कुर्सीबरवा निवासी,मोहम्मद अब्बास के पुत्र,मोहम्मद रजाअल्लाह उर्फ आहान उर्फ बबलू,चौटरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बसंतपुर निवासी,विनोद प्रसाद के पुत्र को विवेक कुमार,भैरवगंज थाना क्षेत्र के विशंभरा गांव निवासी,हिमनाथ प्रसाद का पुत्र,रोशन कुमार व लौरिया थाना क्षेत्र के अनहोनी बगही निवासी,स्वर्गीय नसीमअहमद के पुत्र,नदीमअहमद के रूप में की गई है।आरोपियों के पास से 22एटीएम कार्ड,डेबिट कार्ड 5 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह पांचो ठग लोगों को साइबर क्राइम के माध्यम से झांसा देकर उनके बैंक खाते से पैसा गायब कर देते थे,तथा विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर उनसे ठगी का काम करते थे,साथ ही यह पांचो एक गैंग बनाकर स्थानीय लोगों को मोबाइल के माध्यम से साइबर ठगी का काम करते थे। साइबर थाना अध्यक्ष,दीपक कुमार के द्वारा एक जांच टीम का गठित करके साइबर ठगी करने वालों के विरोध में अभियान चलाया गया,जिसके जरिए इन पांचो को गिरफ्तार किया गया। जांच टीम के सदस्य ने इस जिला के पुलिस के सहयोग से इन पांचो अपराधियों को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी लाया गया,जहां पूछताछ के बाद न्यायिक विरासत में जेल भेज दिया गया। बिहार,यूपी केअलावा अन्य जिलों में भी साइबर ठगी का काम चरम सीमा पर चल रहा है,जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं,इस पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन को और भी चुस्त दुरुस्त होना पड़ेगा।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.