शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया,बगहा पुलिस जिले में, नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य में करोड़ों रुपया खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस जिला के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है,योजना और विकास विभाग की मंजूरी के बाद इन शहरों में विकास योजनाओं पर स्थानीय स्तर पर काम प्रारंभ करने की पहल की जा रही है। इसके पहले योजनाओं के कार्यान्वियां को लेकर प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई शहरों में काम भी प्रारंभ कर दिया गया है,जब कि आगामी लोकसभा चुनाव के कारण कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है।इन जिलों के शहरों में छोटी छोटी सड़कें,पुल पुलिया बनाने का काम किया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026