Tranding

बेखौफ अपराधियों ने दंपती को मारी गोली,पति की मौत,सीएसपी लूटने के दौरान हुई घटना,पुलिस जुटी जांच में..

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)जिले के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी दोनों को गोली मार दी। जिसमें मौके पर ही पति की मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।जांच के लिए अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी।बताया गया है कि दरवाजे पर ही पत्नी किरण देवी सीएसपी संचालित करती थी और पति धनेश्वर सिंह बैंक में गार्ड का काम करता था।किरण देवी पांच साल से सीएसपी अपने दरवाजे पर ही चलती थी।वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक की मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी अचानक सीएसपी लूटने के इरादे से दरवाजे पर गए थे।जहां पर सीएसपी में अपराधियों को देख धनेश्वर सिंह उसे बचाने की कोशिश और अपराधियों का विरोध करने लगे।इसी दौरान अपराधियों ने धनेश्वर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।जिससे कई गोली धनेश सिंह को लग गई और वह मौके पर ही गिर गए।घायल महिला को अस्पताल ले जाते गांव को लोग।वहीं धनेश सिंह पर गोली चला देख उनकी पत्नी किरण देवी सीएसपी से बाहर निकाल कर आई और अपराधियों का विरोध करने लगी इसी दौरान अपराधियों ने किरण देवी पर भी अंधाधुन फायरिंग करने लगा जिससे महिला को भी गोली लग गई और महिला भी वहीं जमीन पर गिर गई।गनीमत रहा की महिला की पैर में गोली लगी है।लेकिन महिला की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.