Tranding

निर्माणअधीन मकान में काम करते समय सेंटिंग मिस्त्री की गिरकर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में एक बन रहे मकान के दूसरी मंजिल पर काम करते समय सेंटरिंग मिस्त्री के गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक को अपने कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल ,बेतिया में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया,पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

जीएमसीएच पुलिस चौकी के दरोगा,सुधांशु शेखर प्रसाद सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान, मुफस्सिल उपस्थित थाना क्षेत्र के मौजे हरदिया सेनबरवा टोला निवासी,नंदजी महतो के पुत्र जगन्नाथ महतो,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान जीएमसीएच में जगन्नाथ की मौत हुई है,घटना सुबह 8:30 की है। मृतक के छोटे भाई,अनुज कुमार ने संवाददाता को बताया कि जगन्नाथ महतो सुबह 7:00 बजे घर से निकले थे,वह सरस्वती नगर में मनजीत सिंह के मकान में सेंट्रिंग का काम करते थे,सेंट्रिंग के दौरान वह दो मंजिल से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए,उनके साथ गांव के अन्य मिस्त्री भी वहां गए थे,वह लोग घायल को लेकर जीएमसीएच पहुंचे,वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.