रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल (त्रिपाठी चौक) पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में हाई स्कूल इंग्लिश मीडियम की छात्रा वाज़िया ख़ातून 90.66%, अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त की थी उसे विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने 5100/- रुपये का (प्रोत्साहन राशि) चेक देकर सम्मानित किया और साथ ही इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) हिन्दी मीडियम की छात्रा शालिनी सिंह जो 80.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान की थी उसे 1100/- रुपये (प्रोत्साहन राशि) का चेक देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दिये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर उनके अभिभावकों को मीठा खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक सुजीत विक्टर, शिवम सिंह, धर्मेंद्र चौबे, कमलेश सिंह, दुर्गा दत्त मिश्रा सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.