मतदान महादान है - सुबोध शर्मा
डॉ. रामजी शरण राय
भांडेर, मध्यप्रदेश।
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में "चुनाव का पर्व, देश का गर्व" लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर श्री संदीप माकिन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भांडेर के सरसई में विनय गुप्ता की दूध डेयरी कार्यालय पर किया गया।
आयोजित मतदाता उन्मुखीकरण कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद से सम्बद्ध स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व आदि शक्ति युवा मंडल सरसई व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृति संस्कृत सेवा प्रसार समिति, विवेकानंद युवा मण्डल दतिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, व ग्राम की महिलाओ को और युवाओं को मतदान के महत्व को स्पष्ट करते हुए स्वयं मताधिकार का उपयोग करने व अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने, मतदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आव्हान सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध शर्मा ने किया।
नवांकुर स्वदेश संस्था संचालक रामजीशरण राय ने मताधिकार की ताकत के बारे में बताया व 07 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
सुबोध शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा मतदान महादान है। मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरसई के अनिल गोस्वामी द्वारा सफल संचालन व कुणाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.