कार्यकर्ताओं में जोश भर यदुवंशियों को भी भावनात्मक रूप से भाजपा से जोड़ गए सुभाष यदुवंश
संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के नामांकन सभा में उत्तर प्रदेश में एन डी ए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेताओं के मौजूदगी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले चाहे जितना भी छूट बोलें हम उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रहे हैं। इस बार का चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता लड़ रही है यह एक आम चुनाव नहीं है यह एक धर्म युद्ध है इसमें आप सभी को अपने ओटों की आहुति देकर मोदी जी ने जो नारा दिया है अबकी बार चार सौ पार उस चार सौ में एक सीट संतकबीर नगर की भी सामिल है इस लिए आप से आप प्रवीण निषाद को आने वाली पच्चीस तारीख को रिकार्ड मतों से जीता देना जिससे विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने में राम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य भगवान कृष्ण मंदिर की स्थापना में भारत और हर भारतीय का सम्मान पूरी दुनिया में आगे बढ़ता रहे भारत पुनः सोने कि चिड़िया बनें देश की सीमा और भी मजबूत हो हर गरीब को छत हर घर को जल हर बीमार को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इन सभी में संत कबीर नगर के लोगों का भी योगदान सुनिश्चित हो।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.