Tranding

किसानों के मसीहा थे चौ० अजित सिंह तीसरी पुण्यतिथि मनाई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए) के तत्वाधान में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय शास्त्रीनगर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ० अजित सिंह की तीसरी पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा एवं पुष्पाजलि अर्पित कर मनाई गई।वक्ताओं ने कहा कि चौ० अजित सिंह का जीवन चौधरी साहब 1986 में पहली बार राज्यसभा से संसद पहुँचे। तथा 1995 में खादः एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री तथा 2001 किसानों को समर्पित था। वे ईमानदारी के प्रतिमूर्त थे। 1989 में वी.पी. सिंह की सरकार में उद्योग मंत्रालय में अटल के प्रधान मंजित्य काल में कृषि मंत्री, 2011 में नागरिक उड्‌डयन मंत्री की जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। उनकी मृत्यु 6 मई 2021 कोरोना काल में हुई। प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सूखा राहत के अर्न्तगत सभी किसानों को 2 हेक्टेयर भूमि की सीमा तक भूमि की सीमा तक सूखा राहत सुविधा स्वीकृत कराई। उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में चीनी मिलों की स्वीकृति दी। जिससे करोड़ों किसानों को लाभ पहुँचा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता संयोजक एन.डी.ए गठबंधन ने किया तथा संचालन दिलीप गुप्ता लोकसभा सह संयोजक ने किया।कार्यक्रम में मणिकान्त जैन रवीन्द्र पाटनी,राकेश सोनकर, अपना दल एस जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान,प्रभात तिवारी,मौहम्मद निजाम अहमद,नीरज सिंह चंदेल,रोविल गुप्ता,अजय प्रताप सिंह,राजेश भदौरिया,पूनम कपूर,महेश वाल्मिकी,अशोक मिश्र,संजय सिंह (गुद्धा), सुरेन्द्र गुप्ता, सरोज सिंह,अनीता त्रिपाठी आदि प्रमुख थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.