Tranding

गोरखपुर के सितारे लुंबिनी नेपाल में सार्क समिट अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए।

 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक संत सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सहयोग से तथा लुंबनी बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सुबरना लाल बाजचर्या और लुम्बिनी नगर प्रमुख सजरुद्दीन खान, केंद्रीय अधिकारी नवल किशोर यादव , डा.प्रेम प्रकाश , डा.नारायण यादव के मौजूदगी में सार्क समिट एवं गौरव पुरुस्कार भगवान बुद्ध की भूमि नेपाल के लुंबनी में 05 मई को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें भारत नेपाल सहित एशिया के सैंकड़ों महानुभावों ने प्रतिभाग किया।

सर्व धर्म सौहार्द, विश्व, शांति, एकता अखंडता संप्रभुता सद्भावना भाईचारे नैतिकता ईमानदारी मानवता के क्षेत्र में गोरखपुर शहर के सितारों में गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अपनी अहम भूमिका प्रदान करने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ अजय कुमार शुक्ला, शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद, हायर एजुकेशन के क्षेत्र में निशुल्क शिक्षा हिंदुस्तान के टॉप कॉलेजों में प्रदान करवाने के लिए सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, समाज सेवा के लिए गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी, युवा समाजसेवी मकसूद अली को सार्क अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 05 असाधारण महानुभावों को ग्लोबल अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय अमेरिका से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत भी किया गया। 

बताते चले की सौहार्द शिरोमणि संत डॉ सौरभ पाण्डेय जी के जीवन वृत्त पर आधारित पुस्तक "सौरभ छंद सरोवर" का विमोचन हुआ जिसे देवरिया के सुप्रसिद्ध लेखिका सुनीता सिंह सरोवर ने कलम बद्ध किया है।

 अमेरिका से डॉ. राम कृष्णा शाह, इंटरनेशनल यूथ समिति नेपाल के अध्यक्ष डॉ. पिया रत्न महाजन, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नारायण यादव, धराधाम इंटरनेशनल के सी. ओ. थाईलैंड डॉ. प्रेम प्रकाश, ABWR श्रीलंका के रजिस्ट्रार एम्बेसडर डॉक्टर बी. एम. एवोइया आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी महानुभावों को मुबारकबाद पेश किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 8 देशों से लोगों ने शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.