Tranding

युवती को प्रेम जाल में फंसा कर, गर्भवती कर शादी करने से किया इनकार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर 3 वर्षों तक लगातार शारीरिक संबंध बनाकर, गर्भवती करने के पश्चात शादी से इनकार कर,दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी चल रही है,जबकि पूर्व की गर्भवती महिला उसके साथ जीवन यापन करने को तैयार है। इस घटना को लेकर प्रेमिका ने नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष,राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की के आवेदन पर खड़डा निवासी उसके प्रेमी राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।लड़की का 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजकर मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा,फरारी की स्थिति ने उसका चलअचल सम्पत्ति कुर्क की जाएगी। थानाअध्यक्ष ने आगे बताया कि वह बालिग है।राकेश कुमार से तीन बरसों से प्यार कर रही थी,शादी का झांसा देकर राकेश लगातार 3 सालों से यौन शोषण करता रहा, इसी बीच जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो पूर्व में गर्भपात करा दिया। वह घर वालों को बताएं बिना दो माह से बेतिया में अपने प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी, जिससे वह गर्भवती हो गई, प्रेमी गर्भपात कराने वाला है, जबकि सामाजिक तौर पर शादी करके वह उसके साथ रहना चाहती है,उसका प्रेमी की शादी 8 मई को होना तय है,इस तरह प्रेमी नेअपने प्रेमिका को धोखा दे दिया।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.