Tranding

ATVM एवं UTS ON MOBILE APP के माधयम से टिकट बनाने हेतु यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया ।

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर 05 मई,2024 को ATVM एवं UTS ON MOBILE APP के माधयम से यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने के संबंध मे जागरूकता करने के साथ प्रशिक्षित किया गया। इस बावत बनारस स्टेशन पर देर शाम मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाकर सायं 07:00 बजे से रात्री 11:00 बजे तक सामान्य यात्री हाल में रिसेप्शन एरिया के निकट आयोजित किया गया । इस दौरान 155 से अधिक यात्रियों को मोबाईल ऐप्प डाउनलोड कराकर प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ यात्रियों को बताया गया कि आप स्वतः अपना टिकट बना कर भीड़ भाड़ एवं लम्बी लाईन में लगने से बच सकते है । मोबाईल एप्प और ए टी वी एम का उपयोग करने से यात्रियों के समय एवं धनराशि दोनो की बचत होती है । UTS ON MOBILE APP के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर 3% का बोनस भी प्राप्त होता है । 

इसके अतिरिक्त ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाये जाने की विधियों और उसके प्रयोग के संबंध में यात्रियों को जागरुक किया गया ।

इसके साथ ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बनारस स्टेशन पर बने शिविर से यात्रियों को यूटीएस ऐप्प से बुकिंग करने 

की जानकारी भी दी गयी ।

ऐप डाउनलोड होने के बाद यात्रियों को मोबाइल नम्बर, नाम, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। इसे दर्ज करने पर यात्री के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद यूजर का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

इसके बाद आप साइनअप कर सकते हैं, आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद में आप यूटीएस पर लॉग इन कर सकते हैं।

 उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान बनारस स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, वाणिज्य निरीक्षक संजीत कुमार,वाणिज्य अधीक्षक सर्वेश पाण्डेय,वाणिज्य अधीक्षक अखिलेश पाण्डेय ने अपना सहयोग प्रदान किया।

इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.