हफीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
जिस शहर में 1200 से ज्यादा तंबाकू पान मसाला के ब्रांड निकलते हो, जहां पर 400 से ज्यादा अवैध हुक्काबार चल रहे हो ड्रग्स की बड़ी संख्या में सेवनकर्ता हो चुके हो, उस शहर में अखंड नशा मुक्ति युवा भारत की ज्योति को प्रज्वलित करते हुए ज्योति बाबा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करना,यह किसी देवयोग चमत्कार से कम नहीं है जन जागरूकता के कार्य बिना किसी सरकारी सहायता के किए हैं और ऐसा विषय ज्योति बाबा ने चुना जो सभी प्रमुख व्यक्तियों के लिए अछूत था अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने बताया कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने का पूरा श्रेय देश के समस्त नशा मुक्ति सेनानियों को देता हूं क्योंकि जिन्होंने भी नशा मुक्ति युवा भारत अभियान हेतु प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष मदद की है हम उन्हीं की बदौलत आज यह नाम दर्ज करवा पाए हैं, आज नशे के रोग से बच्चे को बचाना हर भारतवासी का धर्म बने, क्योंकि प्रत्येक बच्चा सुरक्षा का अधिकार,लैंगिक समानता का अधिकार,शिक्षा,सुरक्षित वातावरण,स्वास्थ्य और पोषण के अधिकार का हकदार है।
प्रेस वार्ता में वंश,कमल उत्तम ,जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल, उपेंद्र मिश्रा,नवीन गुप्ता,अमित श्रीवास्तव इत्यादि थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.