Tranding

सरकारी भूमि पर एटीएम लगाने पर लगा 5 लाख जुर्माना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नगर के बेलबाग बंगाली कोलनी स्थित इंडियन एटीएम लगाने पर नगर निगम ने ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है, साथ ही एक सप्ताह केअंदर राशि जमा करने और एटीएम हटाने का आदेश निर्गत किया गया है।इस बाबत नगर निगम आयुक्त शंभू कुमार ने बेंगलुरु के इंडिया पेमेंट लिमिटेड को नोटिस भेजा है।भेजे गए..पत्र में नगर आयुक्त ने बताया है कि कंपनी की ओर से नगर निगम क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 32 में खेसरा संख्या 36 में सरकारी सड़क की भूमि परअवैध रूप से एटीएम स्थापित किया गया है,जो गैरकानूनी है।सड़क की भूमि पर एटीएम स्थापित होने से वहां आने जाने वाले लोगों को तो परेशानी होती ही है,नाला की सफाई कराने में भी बाधा उत्पन्न होगी,जिससे बरसात के मौसम में सड़क पर पानी ओवरफ्लो हो सकता है। नगर आयुक्त ने संवाददाता को बताया कि इसके पहले भी दो फरवरी को कंपनी को एटीएम हटाने का नोटिस दिया गया था बावजूद इसके सरकारी जमीन से एटीएम नहीं हटाया गया, इस कारण बिहार नगर पालिकाअधिनियम के उल्लंघन के आरोप में कंपनी को ₹5 लाख जुर्माना किया गया है,जुर्माने की राशि एक सप्ताह अंदर नगर निगम के कोष में जमा कर,सरकारी जमीन से एटीएम हटाने को कहा गया है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.