Tranding

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला,पुलाव का कान कटा ।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर / चेहराकलां (वैशाली)

जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है।बेखौफ अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रही है।वहीं अगर पुलिस इन अपराधी पर कार्रवाई करती है तो अपराधी पुलिस पर जानलेवा हमला कर देते हैं।ऐसा ही एक मामल वैशाली से सामने आया है।जहां वारंट अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला किया है।दरअसल पूरा मामला वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का है।जहां देर रात में वारंटी को पकड़ने गए पुलिस टीम हमला किया गया।हमले में कटरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार को दांत से कान काटकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया।वहीं कई पुलिस कर्मी की भी जमकर पिटाई की गई।जानकारी के अनुसार मथुरापुर गांव निवास कन्हैया कुमार कटहरा थाना में लूट कांड का अभियुक्त था जो फरार चल रहा था।इसी के गिरफ्तारी के लिए कटहरा पुलिस और गोरौल पुलिस संयुक्त रूप से छापामारी करने के लिए पहुंचा था।पुलिस बल ने अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर घर से बाहर निकल ही रहा था कि उसका पिता रामप्रवेश सिंह पुलिस वालों पर टूट पड़ा और दांत काटकर सोनू कुमार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।गोरौल थाना के चौकीदार राम सेवक राय,कौशल कुमार राय की जमकर पिटाई करते हुए अभियुक्त कन्हैया को छुड़ा लिया।साथ ही सैकड़ों ग्रामीण भी रात्रि में जुट गई और अभी उसके साथ मिलकर लड़ने लगे।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस बल ने भाग कर अपनी जान बचाई।वहीं घटना के कुछ ही घंटे बाद गोरौल थाना के पुलिस मथुरापुर गांव पहुंच आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लूट कांड के फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया है। हमलावर की पहचान किया जा रहा है।प्राथमिक की दर्ज की किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.