रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर / बिदुपुर (वैशाली)
वैशाली जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि युवती का आरोपी युवक से दोस्ती फेसबुक से हुई थी।वहीं आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।जिसके बाद महिला ने युवक की शिकायत की।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया।दरअसल वैशाली में महिला के साथ दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने वाले1अभियुक्त को पुलिस ने मामला दर्ज़ करते हुए महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह कार्रवाई से वैशाली पुलिस ने राहत की सांस ली है।गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही बिदूपुर थाना में तीन मामले दर्ज हैं।विदित हो कि महिला थाना में सहदेई थाना क्षेत्र के एक महिला के द्वारा युवक पर आरोप लगाया गया था कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी विनोद सिंह के पूत्र सौरभ कुमार द्वारा फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।वहीं मिलने के नाम पर उक्त व्यक्ति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो और फोटो बना लिया और अब सौरभ कुमार के द्वारा उसके घर में जाकर मार-पीट किया गया साथ ही ब्लैकमेल किया जा रहा है एवं उक्त महिला का आपतिजनक वीडियों एवं फोटो वायरल किया गया है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था।गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होते ही महज 24 घंटे के अंदर इस घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंध में वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामदौली गांव निवासी विनोद सिंह के पूत्र सौरभ कुमार पर एक महिला के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया था।युवक पर आरोप लगाया गया था कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो और फोटो बनाकर उसका ब्लैकमेल किया जा रहा था।और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.