रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय मो० फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में नगरा पुलिस को पाॅक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को धर दबोचने में बड़ी सफलता मिली है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार को को थाना नगरा पुलिस टीम के उ०नि० विकास यादव मय हमराह हे०का० धर्मेन्द्र कुमार के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना में पंजीकृत मु०अ०सं० 148/24 धारा 363, 366 भादवि व 16/17 पाॅक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जीउत राजभर पुत्र रामबिलास राजभर सा० डिहवां नईबस्ती थाना नगरा जनपद बलिया को डिहवा चट्टी के पास से सुबह 08.00 बजे पुलिस हिरासत में लेते हुए संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.