रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया( बिहार)।
बिहार के गया से बडी ख़बर आ रही है कोचिंग और स्कूल का टीचर ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर 7वीं कक्षा के एक छात्रा को मारपीट कर दाहिने आंख फोड़ दिया है। दरअसल, यह मामला गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भलआई गांव का है। भलुआई गांव निवासी कपिल यादव के 7 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी ट्यूशन पढ़ने के लिए भलुआई गांव के ट्यूशन और स्कूल के टीचर विजय यादव, पिता जुगी यादव के पास क्लास करने के लिए लगभग 3 महीना से जा रही थी।30 अप्रैल को जब छात्रा ने एक पेज का होमवर्क पूरा नहीं करके क्लास करने पहुंची थी, तो टीचर ने नल जल योजना के पाइप से पहले गर्दन पर मार कर पिटा, फिर नल-जल योजना के पाइप से आंख पर मार दिया, जिससे छात्रा का दाहिने आंख फुट गया। आंख का डॉक्टर के पास जब छात्रा को दिखाया गया तो, वहां का रिपोर्ट आया है कि आंख पूरी तरह से खराब हो गई।
घटना के बाद जब छात्रा के पिता ने मोहनपुर थाने में ट्यूशन और स्कूल के टीचर पर प्राथमिक को दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक टीचर की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जब छात्रा के पिता थाने पर जाते है तो छोटा-मोटा घटना को बताकर टहलाया जा रहा है और कान में तेल डालकर सो जाने की बात बोला गया। ट्यूशन का टीचर घटना के बाद फरार है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.