शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय कालीबाग थाने के पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी नगर के पुरानी बाजार तीरहटोली में की गई,
एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर वार्ड नंबर चार निवासी, कुमार भास्कर को गिरफ्तार किया गया है,यह मूल रूप से शनिचरी थाना क्षेत्र के बड़हरवा का रहने वाला बताया गया है,उसके पास से दो देसी पिस्तौल,चार कारतूस,एक मैगजीन,एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है ।एसडीपीओ ने आगे बताया कि कालीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी गुदरी तुरहाटोली मंदिर के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है,सूचना पर कालीबाग थानाअध्यक्ष,
बालेंदु कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया,पुलिस टीम देखकर युवक भागने लगा टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया,तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्तौल,कारतूस, मैगजीन,मोबाइल फोन बरामद हुआ,पूछताछ के बाद पुलिस कुमार भास्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। छामेमारी में,थाना प्रभारी, जमादार,जम्मू चौधरी और थाने के रिजर्व गार्ड शामिल रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.