शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नेपाल के रास्ते से बेतिया ला रहे 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस कप्तान डीअमरकेश ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार संस्कृत की पहचान जिले के भागहां थाना क्षेत्र के थूकहा गांव निवासी,प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंजा की खेप नेपाल से पगडंडी के रास्ते भारतीय सीमा में लाने वाला है जिसके बाद मानपुर थाना अध्यक्ष,अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई,पुलिस टीम जिगना गांव के पास तस्कर के आने का इंतजार करने लगी,इसी दौरान प्रकाश बाइक से नेपाल से भारतीय सीमा में प्लास्टिक के बोरे में कुछ सामान लेकर आते दिखाई दिया,जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 12 किलोग्राम गांजा के साथ एक बाइक जप्त की गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.