Tranding

गोरखपुर से चोरी हुई टेंपो को बलिया में उभांव पुलिस ने किया बरामद।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया।उभांव थाना अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र के पास से गोरखपुर में चोरी हुए एक टेंपो को चालक सहित उभांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सोमवार की देर शाम को उभांव थाने के उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सूरजभान सहनी पुत्र कन्हैया सहनी निवासी भागलपुर थाना मइल जनपद देवरिया द्वारा एक टेंपो रिजर्व कर कैटर्स के लड़के लेने के लिए लार गया हुआ था, इस टेंपो का हिसाब देकर छोड़ा तो पता चला कि वह टेंपो थाना कैंट गोरखपुर से चोरी की है जो चौकिया की तरफ बढ़ रही है, सूचना की गंभीरता को समझते हुए उपरीक्षक राकेश यादव के साथ अवाय विद्युत उपकेंद्र के पास रजिस्ट्रेशन नंबर UP 57 AT6386 को हाथ देने पर चालक टेंपो छोड़कर भागना चाहा, जिसे पुलिस द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सूरज वर्मा पुत्र स्वर्गीय दिनेश वर्मा निवासी बसारत पुर शाहपुर जनपद गोरखपुर बताया उसने गोरखपुर से टेंपो चोरी करना भी स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 41, 411 में निरुद्ध कर बलिया भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.