चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के टीकर गांव निवासी नेता चौबे ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से चौक थाने पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।
पीड़ित ने अपने आरोप में लिखा है कि चौक थानाक्षेत्र के हल्का नंबर तीन के गांव बसवार निवासी बिकाऊ गुप्ता व गोबरी यादव से तीन माह पूर्व 17 हजार रुपये में एक गाय खरीदा था, जिसकी तबियत खराब होने के कारण उसे चार दिनों के अंदर वापस करना पड़ा लेकिन आज तक उन्हें पैसा वापस नहीं मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाने पर तैनात दो पुलिस कर्मी उसके विपक्षी से पैसा लेकर उल्टे उसे ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.