शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
एक विवाहिता की ससुराल वालों की द्वारा गला दबाकर हत्या कर शव को बिछावन पर छोड़करआरोपीय फरार हो गए हैं,संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि सिरसिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को बिस्तर पर छोडकर सभी फरार हो गए हैं, इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।मृतिका के बड़े भाई प्रदीप यादव ने संवाददाता को बताया कि 8 साल पहले,25 वर्षीय नीलू की शादी,बबलू यादव नामक युवक से की गई थी,इसको दो बच्चे हैं,पति पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।
मृतिका के छोटा भाई,लड्डू ने मोबाइल पर फोन करके बताया के नीलू की गला दबाकर हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दिया है,और घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
थानाअध्यक्ष, मदन कुमार मांझी ने संवाददाता को बताया घटना सत्य है,पुलिस ससुराल वाले हथियारों का खोज कर रही है,जल्द ही इन हथियारों को पकड़ लिया जाएगा
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.