हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
भगत नामदेव जी प्रांगण बारादेवी में टशन पंजाबियां दा 'बैसाखी कार्यक्रम' बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से पंजाब की सुप्रसिद्ध गायिका बहन सतविन्दर बिट्टी ने शिरकत की। कार्यक्रम का आरम्भ सतविन्दर बिट्टी की मशहूर धार्मिक कैसेट के गीत धन तेरी सिखी' गीत से किया गया। इसके बाद उनकी सुप्रसिद्ध विश्व प्रसिद्ध गीत एवं लोक कथाओं पर आधारित सोनी महिवाल, जग्गा, कबूतर चीना आदि गीतों से आये हुए अतिथियों को नाचने पर मजबूर कर दिया और पूरा वातावरण पंजाबी संस्कृति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम जब अपने शबाब पर पहुंचा तो सतविन्दर बिट्टी ने जानकीदास ग्रुप के कलाकारों के साथ नृत्य शैली में पंजाबी सभ्यता से परिपूर्ण भागड़ा, गिद्दा, जागो प्रस्तुति की।
बालसखा कल्चर सोसाइटी से बच्चों द्वारा भी सफल मंचन अपनी कला का प्रदर्शन किया साथ ही छोटे बच्चे जसदीप और हरनूर कौर ने अपने हुनर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ० मनप्रीत सिंह भट्टी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान स० नीतू सिंह एवं आरएसइ ग्रुप के रजत सिंह तलवार ने किया।कलाकारों को स्मृति चिंह सम्मान सुखविन्दर सिंह लाडी, हरविन्दर सिंह लाड, कुलवन्त सिंह पप्पी, अमरजीत सिंह पम्मी, गरजिन्दर सिंह एवं रिम्पी बिन्द्रा ने किया।विशेष सहयोगी लवी गांधी, हर्षदीप सिंह, प्रिंस एक्सिज, परमजीत सिंह चंडोक, पम्मा, अशोक अरोड़ा परिवार, श्रीचन्द्र असरानी, राजेन्दर सिंह काके, गुरदीप सहगल, उपस्थित हुए!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.