शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
भाजपा के वरिष्ठ नेता,अमित शाह नेआज शहर के बड़ा रमना मैदान में एनडीए प्रत्याशी,भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी,डॉक्टर संजय जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए,इस अवसर पर महती सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद पर निशाना साधा,खूब गरजे।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न लाभकारी,गुणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान आकर्षित किया,इन्होंनेअपने भाषण में केंद्र की भाजपा सरकार को पुनःलाने की बात कही,साथ हीउन्होंने POK हमारा है और हमारा रहेगा, धारा 370 बनाए रखा,इसकी पूर्ण जानकारी दी,एनडीए समर्पित भाजपा के पश्चिम चंपारण लोकसभा के घोषित प्रत्याशी,डॉ संजय जयसवाल को पुनः जीत दिलाने की मतदाताओं से अपील की, इनके 15 वर्षीय कार्यकाल उनके पिता,स्वर्गीय मदन प्रसाद जायसवाल की 15 वर्षीय कार्यकाल में,पश्चिम चंपारण जिला में हुए कार्यों की एक-एक करके गिनाया, साथ ही एनडीए कीआगामी जीत होने परअपने घोषित किए गए मैनिफेस्टो केअनुसारआगामी 5 वर्षों में करने की संकल्प लिया।इसभीषण गर्मी में, भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं सदस्यों कीअच्छी खासी भीड़ नजर आई। उन्होंने अपने भाषण में बहुत सारे बिंदुओं को दर्शाते हुए पिछले 10 साल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए एक बार फिरअपने लोकप्रिया नेता, पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी,डॉ संजय जायसवाल को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील भी की।मंच पर उपस्थित लोगों में,अमित शाह, सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा,डॉक्टर संजय जयसवाल, भाजपा के सभी गणमान्य व्यक्ति, सदस्य, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.