कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा में हंगामा हुआ है। सभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई।
बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश नाराज हो गए और बिना संबोधित किये दोनों नेता मंच से चले गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.