शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
एक किशोरी को फोन से बात करने पर मां के द्वारा मना करने,डांट डपट करने से नाराज होकर एक किशोरी ने फंदे से लटक करआत्महत्या कर ली।संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदी गांव की है,पुलिस को सूचना मिलने पर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजकर मामले के जांच में जुट गई है।
थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मिट्टी का की पहचान वसुरारी पंचायत के मंडी गांव निवासी सिकंदर शाह के 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है उन्होंने आगे बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि किशोरी के मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री फोन पर किसी से बात कर रही थी,बहुत देर तक फोन से बात करने पर मां ने डांट पिलाई, जिससे वह अपनी मां से उलझ गई और जवाब देते हुए कैमरे के अंदर चलकर दरवाजा बंद कर ली,मां ने समझा कि उसकी पुत्री कमरे में सोने चली गई है,जब पुत्री ने बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोला,कोई जवाबअंदर से नहीं मिला,तो वह घबराकर शोर मचाना शुरू कर दी,आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर उसके घर पहुंचे, दरवाजा तोड़ा तो उसकी पुत्री फंदे से लड़की हुई थी,इसके बाद वह चिल्लाने लगी,तभी गांव वालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.