Tranding

पुलिस पिकेट के बगल से मोटरसाइकिल चोरी।

चौक बाज़ार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

टीकर परसौनी चौराहे से एक सब्जी विक्रेता की मोटरसाइकिल गायब हो गई , जो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा ।

परसौनी निवासी जैनुद्दीन अंसारी पुलिस पिकेट के बगल में सब्जी बेचने का काम करता है, सुबह उसका बेटा अपनी मोटरसाइकिल पिकेट के बगल में खड़ा कर सब्जी की दुकान पर बैठ गया, जब वह कुछ देर बाद अपनी बाइक से कही जाने के लिए तैयार हुआ तो देखा कि मोटरसाइकिल उसकी गायब हो गयी है।सब्जी विक्रेता ने तत्काल घटना की सूचना डॉयल 112 नंबर पर दर्ज कराया लेकिन देर शाम तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।जबकि क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं ।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.