शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सीट से लड़ रहे दो प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग की है।इन दोनों प्रत्याशियों पर आरोप है कि इन्होंने खर्चे का तय सीमा से अधिक पैसा खर्च किया है,बैंक का ट्रांजैक्शन भी अधिक किया है,ज़ो हिसाब जमा किया है,वह चुनाव आयोग के निर्देश केअनुसार अधिक किया गया है। इस मामले को लेकर बाल्मीकि नगर के चुनाव पदाधिकारी सह एसडीएम,राजीव कुमार सिंह ने स्पष्टीकरण की मांग की है, 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण जमा करने को कहा गया है।
तय सीमा से अधिक चुनाव प्रचार में राशि खर्च करने को लेकर,सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी, नव कुमार सारनिया उर्फ हीरा भाई ने 10 हजार सेअधिक राशि प्रचार प्रसार पर खर्च की है,इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी,दिनेश कुमार अग्रवाल ने ₹ 3 लाख रुपया बैंक में नगद खाता में जमा करने का आरोप है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.