रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया।
पूर्वांचल के ख्याति प्राप्ति शक्ति पीठों में से एक क्षेत्र के चंदाडीह स्थिति मातु महारानी जी का एक मंदिर भी अपने आप में है, जहां लोगों का नाम सुनकर रुह कांप जाता है मान्यता है कि इस शक्ति पीठ पर कोई भी व्यक्ति झूठा कसम खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है, अगर भूलवश अज्ञानता में कसम खा लिया तो, मातु महारानी के प्रभाव से तत्काल दंड का भागी बन जाता है। मातु महारानी जी के मंदिर प्रांगण में हर वर्ष मानस सम्मेलन आयोजित किया जाता है।ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में 17वां मानस सम्मेलन मनाया जा रहा है।इस अवसर पर गायत्री महायज्ञ और संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 21मई 2024 मंगलवार से शुरू हुआ है, जो 27 मई सोमवार 2024तक चलेगा। इस अवसर पर मानस मर्मज्ञ दिनेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ और धरणीधर महाराज विंध्याचल धाम के श्रीमुख से संगीतमयी श्रीराम कथा दिन में 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे आयोजित की जाती है।इसके साथ ही यज्ञाचार्य संजय शास्त्री अयोध्या के द्वारा गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी अयोध्यानाथ पाण्डे ने दी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और पुण्य का भागी बनने की अपील की है। कथा समापन के अंतिम दिन 27 मई दिन सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026