शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
मुफासिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक बच्चे का झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराना एक पिता को बहुत महंगा पड़ गयाl घटना के संबंध में संवाददाता का पता चला है कि एक पिता ने अपने चार वर्षीय पुत्र का इलाज कराने के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा,जहां डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया,इंजेक्शन लगाते ही बचचा थोड़ी देर के बाद उसकी मौत हो गईl बच्चे के मौत होने पर परिजनों ने जमकर झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में बवाल काटा,हंगामा किया, मारपीट कीl मुफासिल थाना पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकार कर शांत करायाl मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भेज कर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गयाl मृत बच्चे की पहचान मिर्जापुर निवासी, जादू साह के चार वर्षीय पुत्र, आदर्श कुमार के रूप में की गई है,मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.