रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 71- सलेमपुर लोकसभा के गठबंधन प्रत्यासी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बिल्थरा रोड में और 72 बलिया गठबंधन सनातन पाण्डेय के समर्थन में फेफाना में 26 मई को आगमन हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 71-सलेमपुर लोकसभा के गठबंधन रमाशंकर राजभर के समर्थन में बिल्थरा रोड के जी. एम. ए.एम. इंटर कॉलेज के फील्ड में 12.45 बजे आगमन होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जनता को संबोधन करने के बाद सभा स्थल से 1.30 बजे रवानगी होगी
वही 72 -बलिया लोकसभा के गठबंधन प्रत्यासी सनातन पाण्डेय के समर्थन में फेफाना विधानसभा के कटारिया गांव में 1.50 बजे आगमन और सभा संबोधन के बाद 3.00 बजे प्रस्थान होगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.