Tranding

दबंगो ने प्लाट में किया कब्जा माँग रहे रंगदारी।

पुलिस कमिश्नर ने दिए कार्यवाही के निर्देश।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जहाँ सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलन्द है ताजा मामला कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ज़ोन के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सतबरी इलाके का है जहाँ दबंगों ने पहले जबरन प्लाट में कब्जा कर लिए फिर पीड़ित से ही रंगदारी माँग रहे है पीड़ित ने क्षेत्रीय थाने से लेकर प्रदेश पुलिस मुखिया तक गुहार लगा डाली लेकिन दबंगों के खिलाफ कार्यवाही तो दूर पीड़ित की एफआईआर तक नही दर्ज की गई, बुधवार को पीड़ित दबंगो की क्रिमिनल हिस्ट्री समेत फरियाद लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुँचे जहाँ एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चन्द्र द्वारा मामले की जाँच एडिशनल डीसीपी क्राइम को सौपकर कार्यवाही के निर्देश दिए है।बुधवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता कर चकेरी निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उनका थाना सेन पश्चिम पारा के ग्राम सतबरी स्थित प्लाट स. 146 स्थित आराजी सं० 188 मि० है यह प्लाट उन्हें अपने चाचा जवाहर लाल यादव से रजिस्टर्ड वसीयत प्राप्त हुआ था। पीड़ित राजकुमार का आरोप है कि बीती 21 फरवरी को क्षेत्र के दबंग, भूमाफिया वीरेन्द्र यादव उर्फ वीरु यादव, दीनदयाल गुप्ता, ब्रिजेन्द्र यादव, बउवा यादव एवं रविन्द्र त्रिपाठी समेत 10 से 12 अन्य लोग लोगों ने एक राय होकर उनके प्लाट का ताला तोड़कर जबरन निर्माण कार्य करते हुये कब्जा करने की कोशिश की पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगो ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.