रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अशोक कुमार द्वारा आज दिनांक 24- 5- 2024 शुक्रवार को जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव हरिश कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरिकों का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता की गई । वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना गया तथा समस्याओं का तुरंत निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अपील के संबंध में भी पूछताछ की गई, प्रभारी अधीक्षक/ जेलर द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बंदियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गई है, प्रभारी जेलर जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन बंदियों के पास अपने मुकदमे के पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव हरिश कुमार, राजेंद्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/ जेलर, श्रीमती रीना उपकारपाल, अमर सिंह, उपकरापाल, दीपक कुमार, मुन्नालाल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.