Tranding

सिकटा डाकघर की भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, सिकटा डाकघर किराए के मकान में संचालित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला मुख्यालय बेतिया से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सिकटा बाजार में उपलब्ध डाकघर का संचालन किराए के मकान में चल रहा है,जबकिआजादी के पूर्व से ही उक्त डाकघर का चार कट्ठा जमीन सिकटा बाजार से स्टेशन कीओर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है, जिस पर प्रशासन के द्वारा बरती जा रही कथित विभागीय उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर निजी दुकान चलाई जा रही हैl डाक विभाग के माध्यम से प्रतिवर्ष राष्ट्र के खजाने में से करीब ₹60 हजार रूम रेंट के नाम पर निकल रहा है,वहीं दूसरी तरफ डाकघर की भूमि को अतिक्रमणकारियों के द्वारा लाखों रुपए कमाये जा रहे हैं इस संबंध में डाक अधीक्षक, उषा कुमारी का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान मेंअभी तक नहीं आया है,संज्ञान में आते ही उक्त भूमि को मुक्त करने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी के पास पत्राचार की हूं,लेकिन अंचलाधिकारी सिकटा ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की हैl चुनाव बाद मैं जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया से मिलकर विभागीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराआऊंगीl अतिक्रमणमुक्त कराकर विभागीय भवन के लिए अपने विभाग के उच्च पदाधिकारी से पत्राचार करूंगीl

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.