डॉ. के.एल. जैन अध्यक्ष व जाकिर गुडऐज सचिव निर्वाचित।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
राजपुताना आयुर्वेदिक एण्ड युनानी तिब्बी एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से आम सभा का आयोजन एमआई रोड स्थित राजस्थान चैम्बर भवन में किया गया। जिसमें ट्रस्ट की अब तक की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। वहीं आगामी कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। इसी के साथ ट्रस्ट के चुनाव संबंधी एजेंडे पर चर्चा कर इस मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाई गई। इसी के साथ ट्रस्ट के चुनाव भी सम्पन्न हुए। ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी अनीस अहमद अल्वी ने बताया कि चुनाव में डॉक्टर के.एल. जैन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद बटवाडा, सचिव पद पर एम जाकिर खान गुडएज, संयुक्त सचिव आन्नद महरवाल व कोषाध्यक्ष के पद पर जे.के. अरोडा को निर्वाचित किया गया। ट्रस्ट के सचिव एम जाकिर खान गुडएज ने सभी ट्रस्टीज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्य योजना पर डाला प्रकाश।
वहीं प्रशासनिक अधिकारी हाजी अनीस अहमद अल्वी ने राजपुताना युनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसी के साथ उन्होंने आगामी कार्य योजना एवं किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत रूपरेखा पर विचार व्यक्त करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसी के साथ अनीस अल्वी ने शैक्षणिक सत्र के बारे में बताया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.