Tranding

व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को ज्ञापन सौंपा।

 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

विधानसभा अध्यक्ष से कहा गया कि कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी की जगह नजूल की है या नगर निगम की है इसकी जाँच हो और नगर निगम के अधिकारियो को बाजार मे आने से रोका जाय किसी भी सूरत मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स नहीं बनने दिया जाय,आचार संहिता के उपरांत आपके साथ व्यापारियों व नगर निगम की बैठक हो जिसमे व्यापारियों के हित मे निर्णय हो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नगर आयुक्त से बात करके नगर निगम किसी भी अधिकारी को कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी न जाए और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वो व्यापारियों के साथ हैभारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र , महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने और महानगर युवा अध्यक्ष व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व मे कलक्टरगंज के व्यापारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे किसी भी सूरत मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स नहीं बनाये जाने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी की ज़मीन नगर निगम या नजूल की भूमि होने की जाँच करने की मांग को लेकर व उनके आवास पर मिले और वार्ता की व ज्ञापन सौंपा |सौ वर्ष से अधिक समय से कलक्टर गंज ग़ल्ला मंडी मे व्यापारी व्यापार कर रहे है कई व्यापारियों की पाँचवी पीढ़ी व्यापार कर रही है और कलक्टर गंज ग़ल्ला मंडी मे किसी भी सूरत मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स नहीं बनने दिया जाय और आचार संहिता के उपरांत आपके साथ व्यापारियों व नगर निगम की बैठक हो जिसमे व्यापारियों के हित मे निर्णय हो!वार्ता व ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप मे व्यापार मंडल से हरिश्चन्द्र जायसवाल, के के गुप्ता,राकेश गुप्ता,राजा गुप्ता,अशोक अग्रहरी,दिनेश तिवारी,सिद्दू जायसवाल, ध्रुव अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, सुनील साहू, दीपक गुप्ता , मनीष गौड़,मनीष भवानी आदि थे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.