Tranding

स्व हरिश्चन्द्र अग्रवाल कि पुण्यतिथि के पर संकल्प दिवस व सम्मान समारोह के आयोजन।

 विभिन्न बाज़ारो के वरिष्ठ व्यापारियों को पगड़ी, शाल व मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान मे बीकानेर वाला रेस्तरा के हाल मे किदवई नगर मे स्व हरिश्चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प दिवस व सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,युवा महामंत्री विनायक पोद्दार आदि पदाधिकारियों ने महानगर की विभिन्न बाज़ारो के वरिष्ठ व्यापारियों मे होज़री मार्केट कोपरगंज से लगभग 80 वर्षीय जयराम दास आहूजा,मार्बल मार्केट व्यापारी एसो के अध्यक्ष अशोक केसरवानी, कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी से सबसे पुरानी फर्म के मलिक दयानन्द अग्रवाल, मरीजों की मदद करने वाले दवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रज्जन जायसवाल और धार्मिक व अन्य सामाजिक सेवाओं मे सक्रिय रहने वाले खोया व्यापार मंडल हटिया के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला गुड्डू को पगड़ी, शाल व मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह मे भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि सन 1979 मे बिक्रीकर के सर्वे छापे के खिलाफ पूरे प्रदेश मे चल रहे आंदोलन के तहत लखनऊ मे पुलिस की गोली से स्व हरिशंचंद्र अग्रवाल की शहादत हुई थी और हमारा संघठन पूरे प्रदेश मे प्रत्येक वर्ष की भाति स्व हरिश्चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि मना रहा है और इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जा रहा है |

 समारोह की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि महानगर मे व्यापार मंडल प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी ये आयोजन कर रहा है।आयोजन मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला, राजेश आहूजा, श्याम शुक्ला,गुलशन आनंद,इखलाक मिर्ज़ा,आनंद शुक्ला,जय कुमार शर्मा,अजय शर्मा,अनुराग साहू,नरेंद्र ओमर,अरविन्द गुप्ता,पवन गुप्ता,सिद्धार्थ सिंह, के के गुप्ता,कुंदन शर्मा,अखिलेश गुप्ता,मो ताहिर,अश्वनी गुप्ता,अखिलेश गुप्ता,राकेश गुप्ता, नितिन राठौर आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.