नौशाद आलम
मधेपुरा, बिहार।
परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र छात्रों का कटेगा नाम
चौसा प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय में नवम एवं दशम की मासिक परीक्षा शुरू हो गई है जिसको लेकर विधि व्यवस्था के बीच परीक्षा ली जा रही है।परीक्षा नियंत्रक डाक्टर रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जनता उच्च विद्यालय चौसा,गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर, लालजीसाह विद्यालय, गोकुल भगत भटगामा, विद्या मंदिर कलासन, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलोत, घोषई, लक्ष्मीनिया में नवम एवं दशम की मासिक परीक्षा शांति रूप से हो रही है जनता उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं का नाम कट जाएगा जो बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से कराने के लिए मौके पर शिक्षक सुभाषचंद्र आजाद, नौशाद आलम, अभिषेक विद्यार्थी,पंकज कुमार यादव, सत्यम कुमार, सौरभ कुमार, जटेश झा, इंद्रजीत कुमार, कृष्णगोपाल पासवान लाल बिहारी यादव प्रमोद पासवान, शाहनवाज आलम, रामप्रकाश रेनू, शिक्षिका नमिता कुमारी केसरी, निकिता सिंह, किरण कुमारी,अलका रानी, मोनिका कुमारी, सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी,अनुसेविका सरिता कुमारी, नौशाद आलम टू आदि मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.