Tranding

भतीजे के मर्डर के बाद खुद को लहूलुहान कर कोतवाली पहुंच गया चाचा।

बागपत, उत्तर प्रदेश।

बागपत में चाचा शाहिद ने भतीजे मुनफेद की गला काटकर हत्या कर दी। वजह 300 ₹ न मिलने पर वारदात को अंजाम दिया गया।

नगर पालिका के पूर्व वाईस चेयरमैन आरिफ निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के बेटे 28 वर्षीय मुनफैद की मार्केट में छत्ते वाली मस्जिद के निकट पान की दुकान है। मुनफैद मदद के हिसाब से चाचा शाहिद को प्रतिदिन 300 रुपये देता था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शाहिद ने रुपये मांगे तो मुनफैद ने दुकान पर ग्राहक कम आने का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तथा पूछा कि प्रतिदिन मिलने वाले रुपये से क्या करते हैं।

इसी को लेकर हुए विवाद में शाहिद ने मुनफैद का गला छुरी से रेत दिया। इससे मुनफैद लहूलुहान हालत में फर्श पर गिर गया । उनको स्वजन पहले सीएचसी व फिर जिला अस्पताल लेकर गए।

इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. गौरव पंवार ने प्राथमिक उपचार कर मुनफैद को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। एबुलेंस से मेरठ ले जाते समय जानी के निकट पहुंचने पर मुनफैद की मौत हो गई। वहीं आरोपित शाहिद खुद को ब्लेड से जख्मी कर कोतवाली पहुंचा। जिसका इरादा खुद पर हमला दर्शा

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.