Tranding

आग उगल रहा सूरज, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया(बिहार)।

गया में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री के आसपास आंका गया है।इसके बीच हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़कें वीरान रह गई हैं।गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। जिले में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया गर्म हवा चल रही है।आगामी 2 से 3 जून तक यही स्थिति रहेगी।गया में इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन मंगलवार को मापा गया है।इस दिन अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री आंका गया। वहीं, इस सीजन का दूसरा हीटवेव शुरू हो गया है।मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आगामी 2 से 3 जून के बीच यही टेंपरेचर बना रहेगा। इसके बाद ही थोड़ी राहत हो सकती है।वहीं, गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को इस भीषण गर्मी और हीटवेव से बचने की सलाह दी है।जिले में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। गर्म पछिया हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।वही, गया जिला प्रशासन ने गर्म हवा और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि तापमान में कमी की संभावना अभी कम है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिलावासियों से अपील की है कि आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

धूप में निकलने के दौरान अपने माथे पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से रखें।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.