Tranding

दिव्यांग व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा के खिलाफ किदवई नगर थाने में धरना 31 मई को

11 मई को थाना प्रभारी किदवई नगर को भेजे गये पत्र पर पुलिस ने नहीं कि कोई कार्यवाही।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

किदवई नगर थाने में दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी के विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी 31 मई को थाने में धरना देगी |

यह निर्णय आज पार्टी की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित बैठक में लिया गया|

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस धनबल, बाहुबल के प्रभाव मे आकर दिव्यांग व्यक्ति का उत्पीड़न कर रही है | पार्टी ने 11 मई को थाना प्रभारी किदवई नगर को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन पार्टी के पत्र पर कार्यवाही करने की बजाय | आरोपियों के प्रभाव मे आकर दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी रोली शुक्ला के विरूद्ध फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर ली है| इससे पुलिस के प्रति अविश्वास की भावना जागृत हुई है | वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस को पहले तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए उसके बाद मुकदमा दर्ज करना चाहिए | दिव्यांगजन के उत्पीड़न के राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी अब सड़क पर उतरेगी आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, राजेश शुक्ला, गौरव कुमार, महेश चन्द्र साहु, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, त्रिप्ती खरे, रोली शुक्ला, धीरेन्द्र केशरवानी, गुलजार, आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.