अंत मे भगवान हनुमान जी की आरती करके प्रसाद वितरण भी हुआ।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र महानगर युवा अध्यक्ष व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मिश्र,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मे महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता व संयोजक अनुराग जायसवाल के नेतृत्व मे* सैकड़ो व्यापारी कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे वर्षों से बसे हुए व्यापारियों को हटाकर कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाये जाने के प्रस्ताव को वापस लेने व नगर निगम से कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी को बचाने को लेकर कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे हनुमान मंदिर के बाहर मुख्य सडक पर बैठकर* पहले बुढ़वा मंगल को व्यापारियों ने सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया | सामूहिक पाठ के उपरांत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी की जगह नजूल की है या नगर निगम की है इसकी जाँच किये बिना नगर निगम के अधिकारियो को बाजार मे आकर परेशान कर रहे थे और इस ऐतिहासिक कलक्टरगंज ग़ल्ला बाजार का अस्तित्व खत्म करने का प्रयास हो रहा था जबकि सभी व्यापारियों का सन 2009 तक किराया जमा किया जा चुका है और नगर निगम ने नजूल का मामला आने के उपरांत अपनी तरफ से किराया बंद किया था इसलिए कलक्टर गंज ग़ल्ला मंडी मे व्यापारियों को केवल स्थान का स्वामित्व मिलना चाहिए |
हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ मे प्रमुख रूप मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा,उपाध्यक्ष अनुराग साहू,हर्ष गुप्ता, कुंज बिहारी गुप्ता,विजय यादव,अशोक अग्रहरी,नरेश सचदेवा, विजय गुप्ता पपोली, सुरेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,सत्यप्रकाश गुप्ता,संजय गुप्ता,सिद्दू जायसवाल, ध्रुव अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, सुनील साहू,मनीष भवानी, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता निक्कू, राकेश द्विवेदी, शिवम् गुप्ता, रामनाथ गुप्ता पप्पू, रूद्र गुप्ता, जयहिंद गुप्ता,राजेश गौतम,अमित गुप्ता, अमित आनंद आदि थे |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.