शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
अच्छा यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जख्म पर निवेदन में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए सिरसिया थाना क्षेत्र के सदस्य अड्डा गांव निवासी रंजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय को आवेदन देकर शिकायत की है l जिला पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए
सिविल सर्जन बेतिया,डॉक्टर श्रीकांत दुबे को मामले की जांच का आदेश दिया है l
डीएम को दिए आवेदन में रंजीत कुमार ने बताया कि उनके विरोधियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जीएमसीच में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चला,उन्होंने डीएम को बताया कि जीएमसीएच के रजिस्ट्रेशन पंजी संख्या 20032 में चोट काआकार 2.5 *1.5 *0.5" इंच था,जिसमें छेड़छाड़ कर 1.5 को 0.5 बनाया गया है, जानबूझकर फाइनल इंजरी रिपोर्ट में तीनों आयाम को नहीं दर्शाया गया है,जबकि रजिस्ट्रेशन पंजी में तीनों आयाम अंकित है,जिसे स्पष्ट होता है कि पीड़ित को नुकसान पहुंचाने के नियत से इंजरी रिपोर्ट में छेड़छाड़ किया गया है,इसे साधारण बताया गया है,पीड़ित ने मांग की है कि इंजरी रिपोर्ट में सुधार कर छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए l
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.