शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
एस सीएसपी संचालक द्वारा 90 महिलाओं के खाते से फर्जी तरीके से निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है, घटना जिले के चनपटिया प्रखंड के मुसहरी सेनवरिया पंचायत की बताई गई है, मामले में पीड़ित महिलाओं ने सामूहिक रूप से सिरसिया थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाइ हैं, आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है lथानाअध्यक्ष,मदन माझी ने संवाददाता को बताया कि मूसहरी सेनवरिया पंचायत के अलग-अलग गांव की 90 महिलाओं के खाते से सीएसपी संचालक,राम बिनय महतो द्वारा फर्जी निकासी का मामला सामने आया है,मामले में पीड़ित महिलाओं ने आवेदन दिया था,लेकिन कुछ त्रुटियां होने के कारण फिर से सुधार करआवेदन देने को कहा गया है l महिलाओं का आरोप है कि सीएसपी संचालक,राम विनय महत्व ने महिलाओं से सादा कागज पर अंगूठे का निशान लेकर उनके खाते से राशि के निकासी कर फरार हो गया है l
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.