आज देश में बेरोजगारी की भारी समस्या है:मोहम्मद उस्मान
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय लोकदल कानपुर नगर एवं चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 37 में पुण्यतिथि प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर विधि विधान वह हवन पुष्पांजलि कर संगोष्ठी "मौजूदा राजनीति चौधरी चरण सिंह की सार्थकता" पर परिचर्चा एवं समरसता अभियान पर जोर दिया गया और कहा गया की मलिन बस्तियों में कार्यकर्ताओं को जाकर उनकी समस्याओं को सुनना होगा चौधरी का जन्म ग्राम नूरपुर जिला मेरठ में 23 दिसंबर 1902 में हुआ था वह एक साधारण किसान परिवार में जन्मे थे। सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज देश में बेरोजगारी की भारी समस्या है मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने राजनीतिक जीवन के लिए उत्तरदायी बिचौलिया पद्धति के लिए आवाज उठाई वह पूंजीवादी खेती के एकदम खिलाफ थे चौधरी साहब कहते थे देश के 75% के अधिक किसानों के पास अपनी जीविका चलाने के लिए पर्याप्त कृषि भूमि नहीं है उनके लिए गैर कृषि विकल्प खोजने की आवश्यकता है परंपरागत फसलों के उत्पादों के अलावा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश ने की मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद शुक्ला योगेश वर्मा अंजला वर्मा नीरज सिंह चंदेल एड. महामंत्री रोबिल गुप्ता बीडी राय अशोक मिश्रा लज्जाराम यादव अरविंद सिंह विनोद सोनकर राजेंद्र प्रसाद यादव रतिराम यादव शाकिर अली उस्मानी राजकुमार दिवाकर संतोष राठौर मोहम्मद इमरान सिद्दीकी एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.