हर दल के जनप्रतिनिधि को रहती अपनी कुर्सी और ताज की चिन्ता।
चढ़ते पारा के बाद भी रेलबाजार वासियों को झेलना पड़ रहा जलसंकट।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
रेल बाजार क्षेत्र के गार्डेन नं0 6 मे पिछले कई वर्षो से पानी की टंकी खराब पड़ी हुई है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है वह बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरीवश दूर-दूर से पानी लाकर अपना काम चलाते हैं। लोगों का यह भी आरो है कि पानी की टंकी खराब होने के कारण कुछ लोग कब्जा जमाने की फिराक में हैं। लोगों का यह भी कहना रहा कि जनप्रतिनिधि चाहे कांगे्रस का हो या भाजपा का। काम करने का तरीका सबका एक ही होता है। क्योंकि जनता की समस्या तो चुनाव के पूर्व ही दिखाई देती हैं। जीतने के बाद सब अपना ही भला करते हैं।कहना रहा कि कैंट बोर्ड द्वारा पानी की टंकी में लगी हुई खराब ट्यूबवेल को कैन्ट बोर्ड द्वारा ठीक करने की आदेश दे दिये गये हैं। इसके बाद भी खराब ट्यूबवेल को बनवाया नहीं जा रहा है। बहरहाल मामला चाहे जो हो, पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। जबकि चढ़ते पारे के बीच भीषण गर्मी में पानी ही जीवन है, वह भी लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे यह साफ हो जाता है कि चाहे जनप्रनितिधि हों या अधिकारी, किसी को भी जनता की कोई चिन्ता नहीं है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.