सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में हुई मृत्यु,दूसरा बुरी तरहसे हुआ घायल,घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के लोरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग स्थित जयमंगलपुर पेट्रोल पंप के पास घटी है l यह दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि आंधी पानी ने 2 घंटे तक घायलऔर मृतक वहां पड़ा रहा मृतक रामाशीष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार की स्थिति दैनिये बनी रही,थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइक को जप्त कर मामले के जांच में जुड़ गई है,साथ ही शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया,और घायल को भी जीएमसीएच में इलाज हेतु पहुंचा दिया,जहां सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है l थाना अध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान गौनाहां थाना क्षेत्र के मोरबलवा गांव का रामाशीष राम,28 वर्ष के रूप में की गई है lघायल की पहचान, नरकटियागंज थाना क्षेत्र के सोनासती गांव निवासी कैलाश पांडे के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू पांडे के रूप में की गई है
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.